फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मायका और ससुराल पक्ष में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि ससुराल वाले महिला के बच्चे भी छीनकर ले गए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित केल्हनपुर गांव निवासी युवती की शादी करीब चार साल पहले सहारनपुर निवासी युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व महिला पति से झगड़ा होने पर मायके में आकर रहने लगी थी। रविवार को महिला पक्ष ने दामाद और उसके परिजनों को सुलह के लिए घर बुलाया था। वह गांव पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ हंगामा हो गया। आरोप है कि इस बीच युवक पक्ष दोनों बच्चे लेकर फरार हो गया। मामले में महिला व उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उधर, युवक पक्ष ने भी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षाें की तहरीर की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें