फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भारतीय संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता की ओर से लक्सर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश और प्रदेश में सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे लोक कलाकारों ने रागनियां प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही बटोरी। इस दौरान डाॅ. राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश रस्तोगी, डाॅ. यशपाल अग्रवाल, निपेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, चंद्रप्रकाश वाल्मीकि, डाॅ. नाथीराम, सहदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें