फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिता का गिरेबान पकड़ा तो बेटे ने मामा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक समारोह में खाना खाने के दौरान आपस में भिड़े रिश्तेदार
विज्ञापन


एक रिश्तेदारी में समारोह में शामिल होने आए जीजा-साले आपस में भिड़ गए। इस दौरान साले ने जीजा का गिरेबान पकड़ लिया। इससे नाराज बेटे ने मामा की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती में एक व्यक्ति के घर पर शनिवार को समारोह चल रहा था। इस बीच जगह-जगह से रिश्तेदार आए हुए थे। बताया जा रहा है कि जिस समय खाने का कार्यक्रम चल रहा था, उस समय जीजा और साले में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि साले ने अपने जीजा का गिरेबान पकड़ लिया। पिता का गिरेबान पकड़ता देख बेटे का पारा चढ़ गया और उसने मामा की पिटाई कर दी। किसी तरह अन्य रिश्तेदारों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। वहीं, रविवार को मामला कोतवाली पहुंचा। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें