फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मेड़ काटने के विरोध पर पिता-पुत्रों पर धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर 14 लोगों पर जमीनी रंजिश के चलते उनके बेटे और दो पोतों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्धावाली गांव निवासी हरिराम ने पुलिस को बताया कि गांव के ही घनश्याम का खेत उनके खेत से मिला हुआ है। आरोप है कि कुछ समय पहले घनश्याम ने उनके खेत की मेड़ काट दी थी। इसके बाद उनकी और घनश्याम में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि 30 नवंबर को उनके बेटे सोनू समेत पोते शिवम और मनीष खेत से अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आ रहे थे। आरोप है कि घनश्याम पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था। इसमें तीनों घायल हो गए थे। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घनश्याम, बीर सिंह, बबलू, सेठपाल, अंकित, चंद्रशेखर, पुष्पेंद्र, अर्जुन, लोकेश, लक्ष्य उर्फ दीपक, विशाल व छोटे लाल उर्फ दुच्ची, राजा व अंकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें