फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रास्ते में बजरी डालने के विरोध पर पिता-बेटी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में ईंट-बजरी डालने का विरोध करने पर तीन लोगों ने पिता और बेटी पर डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित राज विहार कॉलोनी ढंडेरा निवासी रणजीत ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी शुभम अपने मकान का निर्माण करा रहा है। उसने रास्ते में ही ईंट-बजरी आदि सामान डाल रखा है। 15 अक्तूबर को वह बाइक से जा रहे थे। इस बीच उन्होंने शुभम से रास्ते से सामान साइड में करके डालने की बात कही। आरोप है कि इस पर शुभम ने गाली-गलौज कर दी।विरोध करने पर शुभम ने अपने साथी दिनेश और जीजा लोकेंद्र निवासी मोहनपुरा ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर मौके पर आई उसकी बेटी किट्टो से भी मारपीट कर दी। आरोप है कि शुभम ने कील लगे डंडे से बेटी पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें