फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। इसके बाद रुड़की के प्रशासनिक भवन में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक में चर्चा भी की।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रुड़की तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले किसानों की मासिक पेंशन एक हजार होनी चाहिए। किसानों को फसल बीमा सुविधा दी जाए। उन्हें 30 प्रतिशत से कम फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाए। किसानों के ट्यूबेल के पुराने बिल पूरी तरह माफ हों और बिजली की दरों में कटौती की जाए।
यहां के बाद यूनियन के पदाधिकारी और किसान प्रशासनिक भवन पहुंचे। वहां बैठक में किसानों ने कहा कि सरकार हरिद्वार जिले के ग्रामीण इलाकों से सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना नहीं चाहती है। इसी कारण सरकार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान 14 दिन के बाद ब्याज समेत देना चाहिए। यदि सरकार मांगों को जल्द पूरा नहीं करती तो आने वाले समय में यूनियन डीएम कार्यालय का घेराव करेगी। इस अवसर पर रामसिंह, सुधांशु चौधरी, परविंदर चौधरी, अखलाक, तालिब, कमल नारायण, कुर्बान अली, समीर, प्रवीण चौधरी, कुशल पाल, देवेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने की यूनियन की सदस्यता ग्रहण
कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने भाकियू अंबावत को छोड़कर भाकियू भानु गुट की सदस्यता ग्रहण की। भानु गुट में शामिल होने वाले किसानों में एके त्यागी, योगेश कुमार गुर्जर, राजा सैनी, कपिल गुर्जर, सुंदर सिंह, अमित कुमार, कुलदीप सिंह, अभिनव कौशिक, रजनीश कुमार त्यागी, उमेश त्यागी, विकास त्यागी, सिद्धार्थ त्यागी, शाहिद त्यागी, दानिश त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें