खानपुर क्षेत्र में गन्ने की बुवाई करते किसान।
- फोटो : ROORKEE
किसान गन्ना बुवाई में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है। इन दिनों खेतों में गन्ना बुवाई का काम जोरों पर है। हर साल अगेती फसल की बुवाई 15 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च तक समाप्त हो जाती है, लेकिन इस बार जनवरी से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी। खेतों में बारिश का पानी भरने से गन्ने की बुवाई लेट हो गई है। हालांकि, अब लगातार मौसम का साथ मिलने पर किसानों ने जोर-शोर से गन्ने की बुवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय किसान सुखबीर, मदन सिंह, कर्म सिंह, महिपाल सिंह आदि ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते गन्ना बुवाई के लिए मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। फिर भी वे गन्ना बुवाई के मद्देनजर प्रशासन के निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।