फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मिट्टी और चाॅक से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Iकेमिकल का भी हो रहा था इस्तेमाल, प्राथमिक जांच में सामने आई समस्या
I

I
I

Iसहारनपुर में बनवाए ज रहे थे दवाई के रैपर, पुलिस जाएगी सहारनपुर
I

Iमतलबपुर में एक फैक्टरी से बरामद हुई थी नकली दवाएंI







मतलबपुर में पकड़ी गई नकली दवा फैक्टरी की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मिट्टी, चाक और केमिकल से नकली दवाएं तैयार की जा रही थीं। दवाओं की पैकिंग करने के लिए दो नामी कंपनियों के नाम से रैपर सहारनपुर में तैयार करवाए जा रहे थे। पुलिस जल्द ही मामले में सहारनपुर जा सकती है।

करीब एक सप्ताह पूर्व गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मतलबपुर गांव में दून एसटीएफ और ड्रग विभाग की टीम ने एक घर में छापा मारकर नकली दवाई बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। फैक्टरी से करीब 25 लाख की दवाएं बरामद हुई थीं। आरोपी अमित धीमान को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। ड्रग विभाग ने दवाई की जांच के लिए सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा था।
विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि फैक्टरी में मिट्टी चॉक और केमिकल मिलाकर नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। मिट्टी की चॉक के कट्टे और दवाएं पैक करने वाले रैपर सहारनपुर से मंगवाए जाते थे। जांच में यह भी पता चला है कि मिट्टी चॉक के कट्टे एक लोडर से रात के समय आते थे। लोडर भी सहारनपुर के नंबर का था। अब पुलिस जल्द ही सहारनपुर में छापा मार सकती है। पुलिस गोपनीय तरीके से रैपर बनाने वाले व्यक्ति और लोडर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


Iप्रथम दृष्टया जांच में लग रहा है कि मिट्टी से नकली दवाएं तैयार की जा रही थीं। अभी लैब से रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से इसकी पुष्टि हो पाएगी। -अनिता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर, हरिद्वारI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें