II
सीएससी सेंटर को किया सील, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
I
I
I
Iभगवानपुर में उपजिलाधिकारी ने पुलिस के साथ रायपुर स्थित एक सीएससी (जन सेवा केंद्र) सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान एसडीएम को सीएससी सेंटर में रखे कंप्यूटर में फर्जी जन्मप्रमाण पत्र मिले। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। टीम ने सीएससी सेंटर को सील करके आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रायपुर गांव में स्थित एक सीएससी सेंटर में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाने की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थी।
I
I
I
Iशुक्रवार शाम को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर सीएससी पर छापामारा। टीम की कार्रवाई से सेंटर संचालक सकते में आ गया। टीम ने सीएससी सेंटर में रखे कंप्यूटर की पड़ताल की। इस दौरान उसके अंदर कई लोगों के जन्म प्रमाणपत्र मिले। जांच में इनके फर्जी होने का शक हुआ। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने संचालक मोहसिन से पूछताछ शुरू की। इस पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही सेंटर में रखे कंप्यूटर और अन्य उपकरण पुलिस ने कब्जे में ले लिए। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर आधार कार्ड सेंटर को सील कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस ने नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता की तहरीर पर सीएससी सेंटर संचालक मोहसिन पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैI