फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फैक्टरी कर्मचारी के साथ मारपीट, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से फैक्टरी जा रहे एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




अमन कुमार निवासी गोपालपुर ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल को वह घर से फैक्टरी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह पीरपुरा फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो तीन आरोपियों ने उसे घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद सुमित निवासी ग्राम बूढ़पुर जट्ट और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें