फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन दिए बगैर फैक्टरी संचालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों को वेतन दिए बगैर फैक्टरी बंद कर फैक्टरी संचालक के फरार होने का मामला सामने आया है। करीब 80 श्रमिकों पर तीन-तीन माह का वेतन बाकी है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को श्रमिक ममता, मीनाक्षी, निगम, बबली, संगीता, दीपा, रेखा, अजय, हरिओम, सुशील, रमेश, दीपक, विपिन, मांगेराम, राहुल आदि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सिकंदरपुर के पास एक बिजली के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। आरोप है कि फैक्ट्री संचालक पर उनका तीन माह का वेतन बकाया है। फैक्टरी संचालक वेतन दिए बगैर फैक्टरी बंद कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें