बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारावाला गांव में कृषि विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में जानकारी देते विश?
- फोटो : ROORKEE
बुग्गावाला। बंजारेवाला पंचायत में मंगलवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को गोबर और गाय मूत्र से जैविक खाद बनाकर फसलों में प्रयोग करने की विधि बताई गई। परंपरागत कृषि विकास परियोजना के तहत आयोजित इस गोष्ठी में 20 किसान चुने गए, जिनके वर्मी बेड तैयार किए जाएंगे। भगवानपुर विकासखंड प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गांव में किसान सड़क किनारे खुले में गोबर डाल देते हैं। बरसात के पानी में उसके कण बह जाते हैं, जिससे खाद बेकार हो जाती है। वर्मी बेड के जरिये 60 दिन में उच्च किस्म की खाद बन जाती है। मुख्य कृषि अधिकारी, हरिद्वार विनीत तोमर की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में सीएओ विकेश यादव, रमेश प्रसाद, अरविंद तोमर, मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।