कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर में चोरों के हौसले बुलंद है। अज्ञात चोरों ने एक सरकारी नलकूप को निशाना बनाते हुए वहां से उपकरण चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी वेद प्रकाश राणा ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि 17 दिसंबर की रात में सरकारी नलकूप संख्या 41 आरजी से अज्ञात चोरों ने स्टार्टर, केबल, मेन स्विच कंट्रोलर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए हैं। मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।