कस्बा निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसके भतीजे आशीष और गांव के सुमित के बीच मामूली विवाद हुआ था। दोनों का राजीनामा हो गया था। आरोप है कि इसके बावजूद देर शाम दूसरे पक्ष के कई लोग-लाठी डंडों से लैस होकर आशीष के घर में घुस और परिजनों के साथ मारपीट की। खानपुर थाना कार्यप्रभारी रूकम सिंह ने बताया कि तहरीर पर खानपुर निवासी सुमित, अनुज, सूरज व बसंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसके भतीजे और परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद