हमले में महिला समेत तीन घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तेलीवाला निवासी मोहम्मद तौकीर ने पुलिस को बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि रविवार रात उक्त लोग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। उन्होंने परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें वह, उनकी पत्नी जैनब और भाई तोहिद घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका तभी से उपचार चल रहा था। अब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शमीम, सरफराज, रहीशा, शौकीन, अर्सलान निवासी मलानपुरा, मंगलौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुुरू कर दी गई है।