फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अतिक्रमण ने थामी वाहनों की रफ्तार, छह घंटे जाम में जूझते रहे लोग

Sun, 22 Nov 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की-लक्सर मार्ग पर वाहनों की लगी कतारें, शाम तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

मुख्य बाजार में सड़क तक अतिक्रमण बना जाम का कारण, हटाने की मांग
लंढौरा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते रविवार को रुड़की-लक्सर मार्ग पर करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह 11 बजे से शुरू हुई वाहनों की धीमी रफ्तार देखते ही देखते जाम में तब्दील हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। शाम तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम के चलते राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से सड़क तक सामान रखे जाने के कारण मार्ग लगातार संकरा होता जा रहा है। ऐसे में आमने-सामने से वाहनों के आने पर यातायात बाधित हो गया। जाम में दोपहिया वाहन चालक भी घंटों फंसे रहे। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। स्थानीय निवासी अर्जुन, शाहनजर, साहिल, सलीम, मुख्तार, आलम और रामकुमार ने बताया कि मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने नगर पंचायत से अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की ताकि लोगों को रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके। नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें