फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पांचवें दिन भी वेतन के लिए डटे रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल कर्मियों ने वेतन के लिए पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों ने वेतन की मांग के लिए मिल परिसर में प्रदर्शन शुरू किया हुआ है। शुक्रवार को धरने के पांचवें दिन कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रुका वेतन देने की मांग उठाई। कर्मचारी नाजिम अली ने संबोधन में कहा कि मिल कर्मचारियों का कई माह का वेतन रुका हुआ है। इसके लिए कर्मचारियों ने मिल परिसर में हड़ताल शुरू की हुई है लेकिन मिल प्रबंधन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। समस्या हल नहीं होने तक कर्मचारियों का प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। मिल में हड़ताल की जिम्मेदार खुद मिल प्रबंधन ही है। इस मौके पर शिवकुमार, रविंद्र, चंद किरण, नाजिम, महकार सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रदीप कुमार, जयपाल सिंह, विनोद, सुनील पाटिल व पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें