बुग्गावाला। वन क्षेत्राधिकारी प्रियांशु पांडे ने बुधवाशाहिद अनुभाग का दौरा कर हाथियों से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और फसलों व संपत्ति को हुए नुकसान की जानकारी ली। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती आवाजाही, फसलों को नुकसान और बंदरों के आतंक की समस्या उठाई। उन्होंने वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस पर वन क्षेत्राधिकारी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने का भरोसा दिया। ग्रामीणों से वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को देने और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील भी की। संवाद