बिजली चोरी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद के नेतृत्व में निगम की टीम ने लक्सर क्षेत्र के खरंजा कुतुबपुर गांव में कई घरों में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ में आई। विभाग के अवर अभियंता रामकुमार की ओर से पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।