विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान देहरादून से पहुंची ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने लक्सर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापे के दौरान यहां केबल में कट लगाकर और कटिया डालकर बिजली चोरी के 18 मामले पकड़े गए। विजिलेंस की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने कर्मचारियों का विरोध करने का भी प्रयास किया। मामले में विभाग के अवर अभियंता पवन सक्सेना की ओर से 18 लोगों के खिलाफ लक्सर कोतवाली मेें बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।