फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऊर्जा निगम के छापे में 54 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी के मामले पकड़े। टीम ने पुलिस को तहरीर देकर बिजली चोरी करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



भगवानपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी की शिकायत कुछ लोगों द्वारा ऊर्जा निगम के विजिलेंस अधिकारियों को की जा रही थी। शिकायत पर देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने ग्राम डाडा जलालपुर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता संजीव जैसवाल सहित टीम के साथ भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम धीरमजरा, छागामजरी, हाल्लुमजरा, पलूनी आदि गांवों में छापा मारा।

इस दौरान टीम को 54 ग्रामीणों के घरों में बिजली चोरी होती मिली। कार्रवाई के दौरान लाइनों पर डाली गई कटिया को जब्त कर लिया गया। कुछ ग्रामीणों ने टीम की कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही तारों पर पड़ी कटिया को उतारकर फेंक दिया। अवर अभियंता संजीव जैसवाल ने बताया कि छापे के दौरान 54 ग्रामीणों के घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। सभी ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। देहरादून से आई टीम में हनुमान सिंह रावत, बच्चन सिंह राणा आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें