एक व्यक्ति के घर बिजली चोरी की शिकायत पर ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने जेई पवन सक्सेना के साथ सुल्तानपुर में छापा मारा। छापे में आरोपी के यहां सीधे खंभे पर केबल डालकर बिजली चोरी पकड़ में आई। विभाग के जेई पवन सक्सेना की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।