चुड़ियाला गांव के कई किसानों के नलकूपों से बिजली उपकरण चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चुड़ियाला गांव के किसान उदित त्यागी ने तहरीर देते हुए अवगत कराया कि बृहस्पतिवार रात गांव के स्वतंत्र त्यागी, प्रियांशु त्यागी, भूरा, अश्वनी, मयंक समेत आठ किसानों के नलकूप से बिजली केबल, स्टार्टर, कट आउट आदि उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उप निरीक्षक बालाराम जोशी ने बताया कि बिजली उपकरण चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।