घर से सामान लेने मंगलौर गया एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी बालेश ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दो जुलाई की दोपहर को उसके 70 वर्षीय पति ॠषिपाल घर से मंगलौर सामान लेने गए थे। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचे तो तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। कार्यकारी कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद