फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आसान होगा विज्ञान-गणित विषय को पढ़ना और पढ़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गणित और विज्ञान विषय समझ में नहीं आने के चलते इससे दूर भागने वाले बच्चे अब इन दोनों विषयों को रोचकता के साथ पढ़ेंगे। दोनाें विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षक भी इन विषयों को अधिक रूचि लेकर पढ़ाएंगे। इसके लिए भारतीय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान इन विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन




सरकारी स्कूलों में अधिकतर बच्चों को गणित और विज्ञान विषय बोझिल लगता है। दोनों ही विषयों के फार्मूले और तर्क अक्सर बच्चों की समझ से परे रहते हैं। खासकर विज्ञान विषय में प्रयोगात्मक कक्षाएं छात्रों को ज्यादा परेशान करती है। यहीं कारण है कि स्कूलों में विकल्प मिलने पर छात्र इन दोनों ही विषयों को छोड़ना पसंद करते हैं। कई जगह छात्र अभिभावकों के कहने पर दोनों विषयों लेकर आगे बढ़ते हैं।

कई मामलों में बच्चों के इन विषयों से बचकर भागने की वजह शिक्षकों द्वारा बच्चों को पुराने ढर्रे से पढ़ाना भी सामने आया है। ऐसे में दोनों विषयों को पढ़ने और पढ़ाने के लिए एससीईआरटी के निर्देश पर भारतीय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान पुणे का सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए संस्थान हरिद्वार जिले के इन विषयों के शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देगा। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को इन विषयों को रोचक बनाने के तरीके बताए जाएंगे। प्रयोगात्मक कक्षाओं में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयोग करने सिखाए जाएंगे जिन्हें वह अपने घरों पर आसानी से कर सकें। इससे भी छात्रों में विज्ञान पढ़ने की रुचि बढ़ेगी। वहीं गणित विषय के शिक्षकों को भी रूढ़ीवादी तरीके से पढ़ाने के बजाय बच्चों को नए तरीके से पढ़ाने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन






Iआज से शिक्षकों की तीन दिवसीय ट्रेनिंग शुरू
I

भारतीय विज्ञान अनुसंधान केंद्र की ओर से दोनों विषयों के शिक्षकों को आज से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के विद्यालयों से चयनित विज्ञान और गणित विषयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं को रुड़की स्थित डायट में निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण पर आने वाले सभी खर्च का वहन भारतीय विज्ञान अनुसंधान केंद्र करेगा। डायट प्राचार्य केके गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर चयनित शिक्षकों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें