तहसील प्रशासन की टीम ने बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब दो लाख रुपये से अधिक का बकाया वसूला। एक ग्रामीण को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। भगवानपुर एसडीएम जितेंद्र कुमार के निर्देश पर बकाया वसूली अभियान गांव-गांव चलाया जा रहा है। तहसील प्रशासन की टीम गांव में जाकर बकायेदारों से बकाया वसूल कर रही है। बकाया जमा न करने वालों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने बालूपुर, महेश्वरी, तेज्जूपुर आदि गांवों में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई बकायेदारों से दो लाख रुपये का बकाया वसूल किया। बकाया जमा नहीं करने पर एक बकायेदार को हिरासत में लेकर तहसील परिसर स्थित हवालात में बंद कर दिया।