फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्रों के साथ मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंगलौर। पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने पिता पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अशफाक निवासी ग्राम मुड़ंलाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही नाजिम से दूध के पैसों को लेकर उनकी रंजिश चली आ रही है। आरोपी द्वारा कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि 16 मई को उसका भाई इस्तियाक व भतीजा जैद खेत में पानी देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के गेट पर मौजूद दो आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से पिता पुत्रों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें जैद को सिर में गंभीर चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए नाजिम निवासी ग्राम मुंडलाना व समीर निवासी ग्राम मजरा थाना बड़गांव सहारनपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें