फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बारिश में ब्रेकडाउन से कई जगह घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में रुड़की में कई जगह बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। फाल्ट के कारण कई जगह ब्रेकडाउन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




सोमवार सुबह बारिश के कारण ब्रह्मपुर, सोलानीपुरम, बेलड़ा, भारापुर, कोटा मुरादनगर, औरंगाबाद समेत कई जगह सुबह करीब छह बजे लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। इससे तीन घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। वहीं इसके बाद विभाग ने सुबह करीब 10 बजे ब्रेकडाउन को सही कराकर आपूर्ति सुचारु कराई। वहीं इसके अलावा भी कई जगह फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ जगह ब्रेकडाउन से आपूर्ति बाधित हुई। इसे ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें