फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नशे में हंगामा कर रहे युवकों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गंगनहर पटरी पर नशे में हंगामा करने की सूचना पर छापा मारा। युवक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को शनिवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि कुछ युवक सोलानी पार्क के पास गंगनहर पटरी किनारे खड़े होकर शराब पी रहे हैं। साथ ही राहगीरों से अभद्रता कर रहे हैं। इसके अलावा युवक बीच पटरी पर बाइक खड़ी कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने युवकों का पीछा किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवकों काे चिह्नित किया जा रहा है। पार्क के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें