II
मेडिकल स्टोर स्वामियों से तलब किए लाइसेंस और अन्य दस्तावेज
I
I
I
Iऔषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। इस दौरान छह मेडिकल स्टोर पर कमियां मिलीं। इसके चलते उन्हें बंद करा दिया गया। संचालकों से लाइसेंस और अन्य दस्तावेज तलब किए गए हैं। कार्रवाई को लेकर कई मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
I
I
I
Iऔषधि नियंत्रण विभाग की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने शनिवार शाम को टीम के साथ शहर के मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। टीम ने छापे के दौरान इमलीरोड, सती मोहल्ला, भारतनगर आदि स्थानों पर करीब 15 मेडिकल स्टोर की जांच की गई। इसमें छह मेडिकल स्टोर संचालक मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
I
Iइसके अलावा वहां पर फार्मासिस्ट भी नहीं था। वो दवाओं के क्रय-विक्रय का ब्योरा भी नहीं दिखा पाए। इसके चलते टीम ने इन छह मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। उसकी चाभी पुलिस को सौंप दी है। तीन दिन के भीतर मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। उन्होंने सभी स्टोर संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह लाइसेंस की एक प्रति फ्रेम करवाकर मेडिकल स्टोर पर लगाएं। दवाओं के लिए फ्रिज की व्यवस्था रखें।
I
I
I
Iसफाई का पूरा ध्यान रखें। दवाओं के क्रय-विक्रय का ब्योरा रखें। चिकित्सक का पर्चा होने पर ही नारकोटिक्स दवाएं दी जाएं। इसके अलावा यदि पर्चा लेकर कोई नाबालिग आता है तो उसे यह दवाएं न दी जाएं। यदि किसी तरह की आपातकालीन स्थिति है तो उसके परिजनों से बात करें। इसके बाद ही दवाओं की बिक्री की जाए। कार्रवाई को लेकर कई मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कई स्टोर संचालक मेडिकल स्टोर बंद कर चले गए।I