फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग के दोनों ओर घरों की छतों की ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन के माध्यम से हाईवे के दोनों ओर घरों के छतों की निगरानी की। इस दौरान पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा में गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सीओ अनुज कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने कस्बे के बस स्टैंड से हाईवे के दोनों ओर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की। उन्होंने ड्रोन से आसपास की छतों के दृश्य भी देखे। इसके बाद पुलिस ने हाईवे के दोनों ओर फ्लैग मार्च भी निकाला। इसके अलावा जिन रास्तों से कांवड़ यात्री चलेंगे उन सभी रास्तों की निगरानी रखने के लिए ड्रोन की सहायता ली गई।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही हैं। साथ ही भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी चौराहों पर एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर चौकी प्रभारी मनोज गैरोला, ललिता खंडेलवाल, दीपक नेगी व अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें