फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआर पब्लिक स्कूल, लक्सर में नवरात्र में गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों केे उत्साह, उमंग और भक्तिभाव से माहौल उत्सवमय हो गया। विद्यालय के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल और निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने गरबा उत्सव की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि गरबा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामूहिक सहभागिता और मां दुर्गा के प्रति भक्ति का प्रतीक है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य अनीश कुमार सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें