खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बुधवार को कुंआखेड़ा गांव के गंदे पानी की निकासी की समस्या के निपटारे के लिए लक्सर तहसीलदार की मौजूदगी में ग्रामीणों से खुली बैठक में चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि सड़क किनारे दो फीट जगह छोड़कर सार्वजनिक तालाब तक फिलहाल कच्चा नाला बनवाकर पानी की निकासी कराई जाएगी। विधायक चैंपियन ने बताया कि सहमति के बाबत लक्सर एसडीएम से बात कर नाला खुदाई आरंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील प्रशासन बृहस्पतिवार से ही नाले की खुदाई शुरू कराएगा। खुली बैठक में प्रधान आजाद सिंह, अर्जुन सिंह, हरदेवा सिंह, रहतू शर्मा, सुरेंद्र, रणतेज सिंह, साधूराम, नजर सिंह, मोनु पुंडीर, पप्पू सिंह, बिट्टू, सुंदर, कर्ण सिंह, भीम सिंह, सुधील कुमार, सुरेश कुमार, जितेन्द्र चौधरी आदि शामिल थे।