Iनगर पंचायत कलियर ने पीपल चौक का नाम बदलकर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम चौक कर उस पर 105 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया।I
I
I
Iनगर पंचायत पिरान कलियर का पीपल चौक अब एपीजे अब्दुल कलाम चौक के नाम से जाना जाएगा। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया था। शनिवार को विधायक हाजी फुरकान अहमद, ईओ गोहर हयात, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली सभासद नाजिम त्यागी ने पीपल चौक का नाम एपीजे अब्दुल कलाम चौक कर 105 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाकर उसका लोकार्पण किया।
I
I
I
Iतिरंगे पर रोशनी बनाए रखने के लिए रंग बिरंगी लाइट लगाई गई। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड ने यह अच्छा कार्य किया है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली, सभासद नाजिम त्यागी, गुलशाद सिद्दीकी, गुलफाम साबरी, अकरम साबरी, इस्तेकार अली, प्रवेज मलिक, दिलशाद, श्याम सिंह, मोहसिन अल्वी आदि मौजूद रहे।I