फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लावारिस कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर बोला हमला, बुरी तरह किया जख्मी, 13 जगह काटा

Wed, 25 Sep 2024 09:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

दुकान पर सामान लेने जा रही बुजुर्ग महिला को गली में पांच से छह आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और हमला बोल दिया। महिला ने भागकर बचने की कोशिश की तो कुत्तों ने एक पैर को मुंह से जकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लावारिस कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला को घेर लिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आए आसपास के लोगों पर भी कुत्तों ने हमला करने की कोशिश की। किसी तरह लोगों ने डंडे मारकर कुत्तों को भगाया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर वैक्सीन लगवाई।

विज्ञापन


रुड़की के ढंडेरा निवासी प्रकाशी (56) मंगलवार सुबह घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इस बीच गली में पांच से छह आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को घेर लिया और हमला बोल दिया। महिला ने भागकर बचने की कोशिश की तो कुत्तों ने एक पैर को मुंह से जकड़ लिया।

महिला का एक पैर बुरी तरह से जख्मी
इस पर महिला जमीन पर गिर गई। महिला के गिरते ही कुत्तों ने बुरी तरह हमला बोल दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर आए और बचाने की कोशिश की। इस पर कुत्तों ने उनपर भी हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने कुत्तों के डर से अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और डंडों से कुत्तों को खदेड़ा। इस बीच महिला लहूलुहान हो गई। लोगों ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंंचाया। यहां इंजेक्शन कक्ष में स्टाफ ने महिला का उपचार किया और वैक्सीन लगाई। इस बीच महिला का एक पैर बुरी तरह से जख्मी था। शरीर पर करीब 13 स्थानों पर कुत्ते के काटे के निशान थे। वहीं, उपचार के काफी देर बाद महिला की हालत स्थित होने पर घर भेजा गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए दून से कर्णप्रयाग के बीच स्पीड तय, लगाए जाएंगे 200 बोर्ड
विज्ञापन


46 लोग पहुंचे एंटी रेबीज लगवाने
सिविल अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में मंगलवार को कुत्ते के काटने से घायल सात लोग पहुंचे। 39 लोग दूसरी और तीसरी डोज लगवाने पहुंचे। इस दौरान इंजेक्शन कक्ष में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें