फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सीट पर नहीं मिलने वाले डॉक्टरों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शुक्रवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपनी सीट पर न मिलने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमएस ने चेतावनी दी कि यदि कोई चिकित्सक समय से पहले ओपीडी छोड़ता है या फिर कोई स्टाफ सीट से गायब मिलता है तो वह ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में कुछ स्टाफ के सीट से गायब रहने की शिकायत सीएमएस डॉ. संजय कंसल को मिली थी। इसके चलते उन्होंने शुक्रवार को अचानक ही पूरे अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्वास्थ्यकर्मी अपनी सीट पर नहीं मिले। इस पर सीएमएस ने उनको जमकर फटकार लगाई। हालांकि उनका कहना था कि वह अस्पताल परिसर में ही काम से अन्य स्थान पर गए थे। सीएमएस ने गायब मिले स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमएस ने कहा कि अस्पताल समय में सभी स्टाफ अपनी ड्यूटी पर रहें। ड्यूटी समाप्त होने पर ऑनकॉल उपस्थित रहे। कांवड़ यात्रा जब तक संपन्न नहीं हो जाती है कोई भी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी स्टेशन न छोड़े। अस्पताल कैंपस में ही मौजूद रहें। चिकित्सक अपनी ओपीडी में पूरा समय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें