फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गली में वाहन खड़े करने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्शनगर क्षेत्र की एक गली में वाहन खड़े करने को लेकर विवाद बढ़ गया है। मोहल्ले के करीब 20 लोग सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर एक ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अपने घर के बाहर वाहन खड़े करता है जिससे गली में आने-जाने में परेशानी होती है। उनका यह भी कहना है कि ठेकेदार के यहां अक्सर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है और कई वाहन गली में खड़े रहते हैं। मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार का व्यवहार भी ठीक नहीं है जिसके कारण विवाद लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी खानपुर विधायक तक भी पहुंची है और उनकी ओर से पुलिस को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला इसलिए भी उलझा हुआ है क्योंकि शहर की अधिकांश संकरी गलियों में लोग अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े करते हैं। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें