रुड़की। बुधवार सुबह विशाल मेगा मार्ट के पास एक दुकान की दीवार तोड़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कर मामले को नियंत्रित किया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई और जाम भी लग गया।जानकारी के अनुसार, रुड़की कोतवाली क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित दुकान की दीवार बीती रात कुछ लोगों ने तोड़ दी थी। बुधवार सुबह किरायेदार ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान किरायेदार और दुकान मालिक के पुराने विवाद और कब्जे के मुद्दे भी सामने आए। इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ वाहन हाईवे पर रुकने लगे, जिससे हल्का जाम लग गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और यातायात व्यवस्था सुचारु की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि मामले को शांति से सुलझाया जा रहा है और दोनों पक्षों को अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई।