राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए चार नंबर को सचिवालय घेराव किया जाएगा। इसके लिए को महारैली की जाएगी। महारैली की तैयारियों पर को लेकर रविवार को संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें महारैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। साथ ही जिम्मेदारियां सौंपी गई।
राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में आयोजित बैठक में मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. नवीन सैनी ने कहा कि सरकार ने एनपीएस योजना को हटाकर अब यूपीएस योजना लागू की गई है, जो कर्मचारियों के बिल्कुल भी हित में नहीं है। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को ही बहाल किया जाए। मोर्चे के संयोजक मांगेराम मौर्य ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी और वरिष्ठ शिक्षक नेता सुशील चौधरी ने कहा कि चार नवंबर के कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट होकर सभी विभागों में व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाए। इस मौके पर प्रवीण जटराणा, गजेंद्र राजपूत, शत्रुजीत अमेठिया, अजय चौधरी, सतीश सैनी, परवेज आलम, ताजीम अली, कुलदीप कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, रविंद्र बिजलवाण, विवेक सैनी, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।