रुड़की स्थित रामनगर में डिजिटल रामलीला के शुभारंभ पर आयोजित पूजन में भाग लेते विधायक प्रदीप बत्?
- फोटो : ROORKEE
रुड़की के राममगर में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से आयोजित डिजिटल रामलीला का उद्घाटन विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल एवं पूर्व राज्यमंत्री मनोहरलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से जोड़े रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक है और हमें चाहिए कि बच्चों को इस आयोजन में अवश्य लाएं ताकि वह यहां से कुछ अच्छा सीखकर जाएं। मेयर ने कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है कहा कि उसे आत्मसात करते हुए जीवन जीना चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि रामलीला का मंचन देखने और सुनने से संकट दूर हो जाते हैं। भगवान राम के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि किस प्रकार से वह अपने पिता के बचन को पूरा करने के लिये कठिनाई भरा जीवन जीना पड़ा। कार्यक्रम का संचालन संजय अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष जगदीश लाल मेहंदीरत्ता, रत्नाकर शर्मा, राम भटेजा, हरिओम अनेजा, चंदन लखानी, नरेंद्र दुआ, सुरेंद्र अरोड़ा, गुलशन बत्रा, हरीश अनेजा, विशाल भारद्वाज, पार्षद पंकज सतीजा, उदयभान कालरा, धर्मपाल लखानी, हरीश अरोड़ा, सतीश कालरा, गुलशन अनेजा, सुदेश चड्ढा, सतपाल चड्ढा, अनीता लखानी, मनमोहन शर्मा, लीलाधर, राजेश मदान, भारत भूषण मेंहदीरत्ता, संजय धींगरा, डिंपल पंडित आदि मौजूद रहे।