फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार:
विज्ञापन

रविवार सुबह मंगलौर हाईवे पर स्टेट बैंक के सामने हुआ हादसा
दिल्ली से ऋषिकेश स्नान करने जा रहे थे सभी, दिल्ली निवासी हैं कार सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। ऋषिकेश जा रहे श्रद्धालुओं की एक कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने पर कार सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
रविवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली की ओर से एक कार में सवार होकर आठ लोग ऋषिकेश गंगा स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर में स्टेट बैंक के सामने पहुंची तो अचानक वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार में सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि आर्टिका कार में सवार मगन, तरुण, विपिन, लक्ष्य, पुनीत, लकी, हिमांशु व विनय निवासी 1968-ए भीम गली मलकगंज, थाना सब्जी मंडी नई दिल्ली सवार थे। तरुण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। गंभीर रूप से घायल विपिन व विनय को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे की सूचना घायलों व मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें