लक्सर। एक ग्रामीण में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने पीड़ित का इलाज शुरू कर दिया है। पीड़ित को पिछले कई दिनों से बुखार की शिकायत थी।
लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ नालिंद असवाल ने बताया कि खेड़ी मुबरिकपुर गांव के एक ग्रामीण को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। दवा लेने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बृहस्पतिवार को वह सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए आया। उसके ब्लड का सैंपल लेकर जांच की गई तो ग्रामीण को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीण का इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संवाद