कस्बा झबरेड़ा में विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जेई सौरभ भाटी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिनका उपचार देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा है। इससे पूर्व संदिग्ध बुखार से क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। विद्युत सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता सौरभ भाटी की तैनाती चल रही है। कुछ दिन पहले उन्हें बुखार की शिकायत हुई। बुखार की शिकायत होने पर वह चिकित्सक के पास गए। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें देहरादून में उपचार करवाने की सलाह दी गई। तभी से उनका उपचार देहरादून में चल रहा है। वहीं, रविवार को संदिग्ध बुखार से निवासी बबली 55 वर्ष पत्नी अरविंद और एक अन्य महिला की देहरादून के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।