फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण वितरण में धांधली का आरोप लगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण वितरण में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए डायरेक्टरों ने किसान सेवा सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

लंढौरा किसान सेवा सहकारी समिति में 13 गांव आते हैं। समिति पर सभापति के अलावा 11 डायरेक्टर हैं और दो नोमिनेट डायरेक्टर हैं। वर्ष 2021 में समिति में 20 लाख रुपये ऋण के लिए आए थे। पांच डायरेक्टरों का कहना है कि उन्हें सूचना दिए बिना ही प्रस्ताव पास कर दिए गए हैं। डायरेक्टरों का कहना है कि लंढौरा में नौ, शिकारपुर में चार, सिक्खर में एक, थिथौला में दो और बुक्कनपुर में एक व्यक्ति को ऋण दिया गया है। आरोप है कि सांठगांठ कर अपात्र लोगों को ऋण देकर लाभ पहुंचाया गया है। इस संबंध में लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज डायरेक्टरों ने बृहस्पतिवार को समिति कार्यालय पर प्रदर्शन कर मामले की जांच कराने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में अकबर, वकार, अश्वनी, कर्ण सिंह और चौधरी कुलदीप शामिल रहे। उधर, समिति के एमडी संदीप कुमार का कहना है कि ऋण का वितरण पात्र लोगों को किया गया है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे झूठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें