फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर जमकर की नारेबाजी
प्रबंधन पर कर्मचारियों की मांग पूरी न करने का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर।
एक फैक्टरी के पुराने कर्मचारियों की ओर से कस्बे में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला भी फूंका गया।
लक्सर क्षेत्र की एक फैक्टरी में पुराने कर्मचारी दोबारा नौकरी पर रखने के लिए लगातार धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को गुस्साए कर्मचारियों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस निकालते हुए कस्बे के बालावाली तिराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रबंधन का पुतला दहन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतर रहा है और कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है। फैक्टरी प्रबंधन अब अपनी बात से मुकर रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। अगर प्रबंधन ने जल्द ही कर्मचारियों की बात नहीं मानी तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सुभाष चौधरी, विनोद चौधरी, ओमप्रकाश, अरविंद कुमार, राजकुमार, रूपचंद, संजय, अनुज शर्मा, प्रदीप कुमार, अवनीत, अर्जुन चौधरी, अश्वनी कुमार, ओम प्रकाश, ओम सिंह, ललित कुमार, अमित शर्मा, लोकेश कुमार, राजेश कुमार शर्मा, सरदार सिंह, विकेश कुमार, मोहन व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें