फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

Sun, 10 May 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने प्रदेश में बढ़ती बिजली दरों पर उत्तराखंड सरकार और ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक से वित्तपोषित कई परियोजनाओं में तकनीकी और वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। कुछ परियोजनाओं में महंगे गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन लगाए गए, जबकि सस्ते विकल्प उपलब्ध थे। सैनी ने मुख्यमंत्री से न्यायिक निगरानी में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें