फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की तरह प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। गुर्जर समाज के युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर भगवानपुर विधायक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द ही मांगों को पूरा करने की विधायक से मांग की।
विज्ञापन

रविवार को गुर्जर समाज के युवाओं ने विधायक ममता राकेश से मुलाकात कर बताया कि ब्रिटिश शासन की ओर से गुर्जर समाज को क्रिमिनल ट्राइब्स कास्ट के अंतर्गत रखा हुआ था क्योंकि गुर्जर समाज ने ब्रिटिश सरकार का सबसे अधिक विरोध किया था। उन्हें जरूरी अधिकारों से ब्रिटिश सरकार ने वंचित कर दिया था। आजादी के बाद कुछ समय बाद गुर्जर बिरादरी को ब्रिटिश काल के उक्त आदेश से अवमुक्त कर प्रमाणपत्र जारी किया गया था, लेकिन बाद की सरकारों ने इसे बंद कर दिया था। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शासनादेश जारी कर दोबारा से गुर्जर और अन्य जातियों को अवमुक्त प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश किए हैं, इसलिए उत्तराखंड में भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बाद युवाओं ने रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को भी ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कुलदीप तोमर, बीके चौधरी, सेठपाल परमार, अनुभव एडवोकेट, राहुल एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, हिमांशु एडवोकेट, सुबोध कुमार, सतेंद्र प्रधान और मनीष परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें