गन्ने के खेत में सरकारी विभाग का पेड़ गिरने से किसान की फसल खराब हो गई। पीड़ित ने खेत में गिरे पेड़ को हटवाने की मांग अब मुख्यमंत्री से की है।
क्षेत्र के बेहड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी किसान नीरज त्यागी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि 20 दिन पूर्व तेज हवाओं के कारण नलकूप नं. 62 की नाली पर खड़ा शीशम का पेड़ उखड़कर उनके गन्ने के खेत में गिर गया था। नलकूप विभाग कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी लेकिन पेड़ को नहीं हटाया गया। इससे फसल खराब हो रही है। किसान ने खराब हुई फसल का मुआवजा दिए जाने और पेड़ को खेत से हटाने की मांग सीएम से की है। संवाद