रामनगर में बनाए जा रहे रजत जयंती पार्क के निर्माण में अनियमितता किए जाने की शिकायत की गई है। पार्षद पंकज सतीजा की ओर से इस संबंध में नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपा गया है। पत्र में कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की गई है। साथ ही पार्क में पहले से लोहे के गेट, बाउंड्री वाल पर लोहे की ग्रिल और ईंट आदि को उठाकर खुर्दबुर्द किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। संवाद