फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तालाब कासौंदर्यीकरण कराने की मांग

Sat, 21 Nov 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
चुड़ियाला। गांव के ग्रामीणों ने पंचायती तालाब का तटबंध निर्माण और सौंदर्यीकरण कराने की मांग पर भगवानपुर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का तटबंध अधूरा होने के कारण बरसात के दिनों में पानी आसपास के घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण हरपाल सिंह, पवन, प्रमोद, नरेश, बबलू और बृजमोहन ने ज्ञापन में बताया कि चुड़ियाला गांव के उत्तर-पूर्व दिशा में आबादी से सटा एक पंचायती तालाब है। लंबे समय से तालाब की खोदाई और तटबंध निर्माण का कार्य नहीं कराया गया है। करीब दो वर्ष पहले तालाब के किनारे कुछ हिस्से में पत्थर डलवाए गए थे लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से भी कई बार खंड विकास कार्यालय को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से तालाब की खोदाई, तटबंध निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए जल्द बजट स्वीकृत कराकर कार्य शुरू कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें